{"_id":"647e5355c4df8a0010073c6a","slug":"guru-hargobind-sahib-showed-the-way-to-walk-on-the-true-path-kaithal-news-c-245-1-sknl1012-235-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुरु हरगोबिंद साहिब ने दिखाया सच्ची राह पर चलने का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुरु हरगोबिंद साहिब ने दिखाया सच्ची राह पर चलने का मार्ग
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा में गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन, विधायक ईश्वर सिंह ने चीका में की विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत
गुहला-चीका। गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा में गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक ईश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विधायक को सिरोपा भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब ने मानवता को सच्ची राह पर चलने का मार्ग दिखाया था। उन्होंने कह कि जितने भी गुरु और महापुरुष हुए हैं, उन्होंने मानव जाति के कल्याणा के लिए कार्य किए। हम सभी को उनके दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। यही एक सच्ची अराधना है।
उन्होंने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाशोत्सव पर देशभर के गुरुद्वारों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन लोग उनकी शिक्षाओं और उनकी बहादुरी की कहानियों का पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब ११ वर्ष की छोटी उम्र में सिख धर्म के छठे गुरु बने थे। उन्होंने सिख धर्म के लिए अनेकों लड़ाइयां लड़ी। इस मौके पर बलविंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, बलविंद्र सिंह मल्होत्रा, मंजीत सिंह, गुरलाल सिंह, हरजिंद्र सिंह, मेजर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
समागम में रागी जत्थे गुरु की महिमा का किया बखान
कैथल। गुरु हर गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में डोगरा गेट स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा में भी सोमवार को महान गुरमति समागम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से पहुंचे रागी जत्थों ने संगत को कीर्तन से निहाल किया। समागम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा में माथा टेककर सुख समृद्धि की कामना की।
रागी जत्थों ने गुरु की महिमा सुनाते हुए कहा कि गुरुजी ने हमेशा ही सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए संगत को प्रेरित किया है। वहीं, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य अंग्रेज गुराया ने कहा कि सोमवार को गुरु हर गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। इसके तहत सुबह से लेकर दोपहर बाद तक गुरु का अटूट लंगर भी वरताया गया। गुरुओं के प्रकाश पर्व और शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके हेड ग्रंथी साहिब सिंह, गुरुद्वारा के मैनेजर अमरीक सिंह सहित अन्य सेवादार मौजूद थे।