{"_id":"6807fc211dadf3ed6d095d27","slug":"guhlas-samita-got-687th-rank-in-upsc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-630236-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: यूपीएससी में गुहला की समिता को 687वां रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: यूपीएससी में गुहला की समिता को 687वां रैंक
Wed, 23 Apr 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। गुहला की बीडीपीओ समिता पूंजा कातकंडे ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर 687 वां रैंक प्राप्त किया है। इस समय वे कैथल के गुहला में खंड एवं पंचायत अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे मूल रूप से महाराष्ट्र के नासिक की रहने वाली हैं और हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने के बाद कैथल में कार्यरत हैं। हालांकि इस समय वे लंबी छुट्टी पर चल रही हैं।
समिता ने से बताया कि 2021 में उन्होंने हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा दी थी। सफलता मिलने पर वे एचसीएस अधिकारी के तौर पर गुहला में लगीं। तभी से यही पर कार्यरत हैं। उन्होंने ड्यूटी करते हुए 2024 में यूपीएससी के लिए अप्लाई किया था और वे सफल हो गईं।
इससे पहले भी उन्होंने 2020 में ट्राई किया था, लेकिन वे सफल नहीं हो सकी थीं। अब दूसरे प्रयास में उन्हें 687वें रैंक के साथ यह सफलता मिली है। बीडीपीओ समिता ने बताया कि उनकी इस सफलता में उनके पति राजेश कुमार ठाकुर का विशेष सहयोग रहा है। वे इस समय मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में सेक्शन अफसर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उनकी शादी 2023 में हुई थी। उन्होंने बताया कि पढ़ाई और ड्यूटी उन्होंने एक साथ की है। जिस समय उनका यूपीएससी की परीक्षा थी तो उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी ड्यूटी से छुट्टी ले ली थी। इसमें डीसी व एडीसी कैथल ने भी उनका काफी सहयोग किया।
विज्ञापन
अपनी पढ़ाई का तरीका बताते हुए उन्होंने कहा कि ड्यूटी और पढ़ाई के अलावा उन्हें कई बार विशेष कार्यक्रमों में भी जाने का समय नहीं मिलता था। उन्होंने अपना लक्ष्य बनाया था कि वे यूपीएससी क्लियर करने के बाद ही अन्य कार्यों की तरफ ध्यान देंगी। अब उनका सपना साकार हुआ है।
बीडीपीओ कार्यालय में स्टाफ सदस्य शुभम कुमार, सुभाष पटवारी, गुरमीत स्टेनो, अश्विनी क्लर्क व ग्राम सचिवों ने उनको इस सफलता पर बधाई दी।