{"_id":"668895b83fbb3aa4f70fe716","slug":"guhla-pioneer-in-development-works-mla-kaithal-news-c-18-1-knl1004-424794-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में गुहला अग्रणी : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में गुहला अग्रणी : विधायक
Sat, 06 Jul 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। हलका गुहला विधायक ईश्वर सिंह ने खंड सीवन के गांव लदाना चक्कू में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए ईश्वर सिंह ने कहा कि हल्का गुहला में उन्होंने प्रत्येक गांव में विकास कार्य करवाए हैं। हर गांव को विकास कार्यों में उनका हिस्सा मिला है।
लदाना चक्कू में पहले कन्या कालेज बनाया, ताकि ग्रामीण अंचलों की छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें। लोगों की सुविधा के लिए और ग्रामीणों की मांग पर गांव में लगभग एक करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से यह सामुदायिक केंद्र बनाया है। इसका लाभ प्रत्येक ग्रामीण को होगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पारा नदी पर पुल का निर्माण लदाना चक्कू से खरकड़ा तक सडक़ का निर्माण करवाया गया है। गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं और साथ ही स्कूल को भी ग्रांट दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। अब भी किसी भी गांव में कोई भी कार्य है उसके लिए वह तत्पर हैं और उसे पूरा करवाया जाएगा। कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में यह पूरा प्रयास किया है कि हलका गुहला विकास की दृष्टि से पूरे प्रदेश में नंबर एक पर हो। हलका में सडक़ों का निर्माण हो, शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य हों, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्य हों सभी उन्होंने हलका गुहला में करवाए हैं। आगे भी उन्हें मौका मिलेगा तो हलका गुहला में विकास कार्य करवाएंगे।