फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guarantee of MSP is our demand: Rajiv

एमएसपी की गारंटी हमारी मांग : राजीव

Wed, 21 Feb 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 21 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Guarantee of MSP is our demand: Rajiv
गुहलाचीका/ढांड। मांगों के समर्थन में गुहला-चीका स्थित एक निजी बैंक के किसानों ने धरना देकर आवाज बुलंद की। उधर, ढांड में किसान नेता राजीव आर्य ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वह अड़ियल रवैया अपनाकर अपनी राहों में कांटे बिछाने का काम कर रही है। किसानों के दम पर बनी सरकार आज किसानों की दुश्मन बन चुकी है और किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर उनके साथ किसान नेता जिला सचिव सुखविंदर सिंह बारन, प्रकाश सिंह, मनदीप सिंह, हरजीनदर सिंह, रेशम सिंह व संदीप सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुहला-चीका में कृषि कार्यों के लिए लिए लोन को चुकता करने के बावजूद बैंक की ओर से किसान को नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं दिए जाने से गुस्साएं किसानों ने एक निजी बैंक के सामने धरना लगा जमकर नारेबाजी की। गांव रसूलपुर के किसान गुरबाज सिंह ने चीका स्थित एक निजी बैंक से आठ लाख 44 हजार रुपये की कृषि कार्यों की खातिर लिमिट करवाई थी। गुरबाज सिंह ने इस लिमिट पर 66 हजार रुपये का लोन करवाया था। गुरबाज सिंह ने आज यहां बताया कि उसने बैंक का पूरा पैसा 31 दिसंबर 2023 को वापस कर दिया था, लेकिन बैंक उसे नौ ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं दे रहा। बार बार मांगने के बावजूद जब बैंक अधिकारियों ने गुरबाज सिंह की बात नहीं सुनी तो उसने पूरा मामला भारतीय किसान यूनियन एकता उगरांहा के पदाधिकारियों के समक्ष रखा जिसके बाद मंगलवार को किसान यूनियन के सदस्यों ने बैंक के सामने धरना शुरू कर नारेबाजी की। किसान नेता कंवरजीत सिंह व चरणजीत कौर ने बताया कि निजी बैंक भोले भाले किसानों को बहकाकर अपने चुगल में फंसा लेते हैं और उनका शोषण करते हैं। अब देश का किसान जागरूक व एकजुट हो चुका है इसलिए किसी भी किसान को लुटने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed