फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Great men make us meet the ultimate truth: Sadhvi Bharti

महापुरुष परम सत्य से कराते हैं साक्षात्कार : साध्वी भारती

Mon, 21 Apr 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 21 Apr 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Great men make us meet the ultimate truth: Sadhvi Bharti
कैथल। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में रविवार को आश्रम में दिव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान की प्रचारिका एवं आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी कुलदेवी भारती ने गूढ़ आध्यात्मिक विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब भी इस धरती पर कोई महापुरुष अवतरित होते हैं, तो उनका उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को परम सत्य का साक्षात्कार कराना होता है। वे मानव को परमात्मा के अंश की पहचान कराते हैं।
विज्ञापन

ये कार्य वे ब्रह्मज्ञान या ब्रह्मविद्या के माध्यम से करते हैं। इस ब्रह्मज्ञान से व्यक्ति को आत्मबोध होता है। वह जान पाता है कि उसका सच्चा स्वरूप क्या है। यही ज्ञान मनुष्य को भटकाव से मुक्ति दिलाकर उसे सच्चे धर्म के पथ पर अग्रसर करता है। समस्या तब उत्पन्न होती है जब समाज ब्रह्मज्ञान के मूल तत्वों को छोड़ केवल महापुरुषों के नाम पर बाहरी आडंबरों और उपदेशों तक सीमित रह जाता है। जब आत्म साक्षात्कार नहीं होता, तब धर्म केवल एक परंपरा बन कर रह जाता है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति बिना ब्रह्मज्ञान के केवल धार्मिक आडंबरों का पालन करता है, तो उसका आचरण धीरे-धीरे दिखावे और अहंकार में डूबने लगता है। फिर समाज में दूसरों को नीचा दिखाने और स्वयं को श्रेष्ठ साबित करने की प्रवृत्तियां जन्म लेने लगती हैं।केवल धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करना पर्याप्त नहीं है, जब तक कि हम उनके भीतर छिपे आत्मतत्त्व को न समझें। उन्होंने इसे एक करछी की उपमा से समझाया जो रोज दाल-सब्जी में जाती है पर उसका स्वाद नहीं जानती। इसी प्रकार हम परमात्मा के बारे में बहुत कुछ सुनते-पढ़ते हैं लेकिन जब तक उसका साक्षात्कार नहीं होता, तब तक वह केवल जानकारी बनकर रह जाता है, अनुभव नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed