फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Grand launch of Vishwakarma Mahapuran story

Kaithal News: विश्वकर्मा महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Grand launch of Vishwakarma Mahapuran story
भगवान विश्वकर्मा वाटिका में कलश यात्रा के साथ पहुंची महिलाएं व अन्य श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। वार्ड-5 स्थित पुरानी विश्वकर्मा धर्मशाला में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्राचीन कपिल मुनि मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक कलश यात्रा निकालकर पूरे आयोजन को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया।

कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने सिर पर सजे कलश धारण कर भजन-कीर्तन के साथ नगर परिक्रमा की। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेनेटरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान तिलक राज धीमान उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एवं युवा पार्षद प्रीत जगदेव ने की। कथा वाचन का दायित्व दर्शन धीमान निभा रहे हैं।
विज्ञापन


तिलक राज धीमान ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जीवंत पहचान हैं और महान विभूतियों के विचारों व आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समिति के अनुसार यह कथा सात दिनों तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति अध्यक्ष प्रीत जगदेव ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक मेलजोल और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करेगा।

भगवान विश्वकर्मा वाटिका में कलश यात्रा के साथ पहुंची महिलाएं व अन्य श्रद्धालु

भगवान विश्वकर्मा वाटिका में कलश यात्रा के साथ पहुंची महिलाएं व अन्य श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed