फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gram Uday, Kaithal, Haryana

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान 14 से

Mon, 04 Apr 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
कैथल। सरकार द्वारा 14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक ग्राम उदय से भारत उदय अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को किया जाएगा तथा पंचायती राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को समापन होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर सामाजिक सौहार्द बढ़ाना, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना, ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना तथा किसानों के कल्याण को गति प्रदान करना।
विज्ञापन

डीसी निखिल गजराज ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान विषय पर लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं की पूर्ण जानकारी ग्रामीणों को दें। 12 अप्रैल को जिला स्तर पर सरपंचों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारी प्रत्येक गांव में 14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक ग्राम सभा का भी आयोजन सुनिश्चित करवाएं। साथ ही विद्यार्थियों से निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग तथा रंगोली प्रतियोगिताएं करवाना सुनिश्चित किया जाए तथा इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस अवसर पर सम्मानित भी किया जाए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. वंदना भाटिया, डीडीपीओ जितेंद्र अहलावत, जिला उप शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, जिला उद्यान अधिकारी डा. जगफूल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रेम सिंह, सुरेंद्र शर्मा, दीनानाथ शर्मा, संजय टांक, कृषि विभाग के गुण नियंत्रक दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed