{"_id":"6806ac1ed6bfb085150ae055","slug":"government-should-give-compensation-for-burnt-crops-hans-kaithal-news-c-18-1-knl1004-629448-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जली फसल का मुआवजा दे सरकार : हंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जली फसल का मुआवजा दे सरकार : हंस
Tue, 22 Apr 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/गुहला-चीका। कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने सोमवार को अनाज मंडी का दौरा कर किसानों से बात की व खरीद कार्यों के साथ-साथ अधिकारियों से उठान संबंधी जानकारी ली। इस मौके पर विधायक ने कहा कि किसानों ने छह माह तक कड़ी मेहनत कर गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन दो दिन पहले हुई आगजनी में हजारों एकड़ गेहूं आग की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने सरकार से 70 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर तरसेम गोयल, नरेंद्र शर्मा, मदन लाल, पूर्ण सैनी आदि मौजूद रहें।
उधर, बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को डिफेंस कॉलोनी में बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने शिरकत की व बसपा के प्रदेश सचिव डॉ मनोज ग्रोवर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर सिंह कश्यप ने वशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया।
जिला कार्यकारिणी ने सभी नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। मंच संचालन कलायत हल्का अध्यक्ष विनोद कुराड़ ने किया। इस मौके पर कृष्ण जमालपुर ने सरकार से मांग की की प्रदेश के अंदर प्राकृतिक आपदा जैसे ओलावृष्टि,आगजनी आदि से किसानों की फसल खराब हुई है उसका उचित मुआवजा प्रदेश सरकार तुरंत प्रभाव से पीड़ित किसानों को देने का काम करें। वर्तमान सरकार इस मसले पर चुप्पी सादे हुए हैं और किसानों की समस्याओं को लगातार अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर बसपा प्रदेश सचिव एवं जॉन प्रभारी डॉक्टर मनोज ग्रोवर ने कहा कि बहुत ही जल्द बहुजन समाज पार्टी हरियाणा की आईटी सेल की टीम को और ज्यादा सक्रिय किया जाएगा। बहुजन समाज पार्टी प्रदेश के हर वर्ग की समस्याओं जैसे महिला वर्ग, किसान, युवा, कर्मचारी, व्यापारी वर्ग को लेकर आंदोलन के माध्यम प्रदेश सरकार को नींद से जगाने का काम करेगी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दलवीर भान ने की।
इस अवसर पर जिला प्रभारी रोहतास केलरम, होशियार सिंह जखोली, जिला सचिव विनोद खानपुर, पूंडरी विधानसभा अध्यक्ष सूबे सिंह रंगा, भरत सिंह छाछीया, अलीपुरा, इंजीनियर सौरभ उपस्थित रहें।