फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government's effigy burnt by gheraoing the mini secretariat

लघु सचिवालय का घेराव कर फूंका सरकार का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Government's effigy burnt by gheraoing the mini secretariat
कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने सोमवार को विश्वासघात दिवस मनाते हुए हनुमान वाटिका से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद लघु सचिवालय का घेराव किया। इसके बाद करनाल रोड पर सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही डीसी को ज्ञापन सौंपकर किसान आंदोलन में हुए समझौते को लागू न करने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में किसान हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। वहां विश्वासघात दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान नेताओं महेंद्र सिंह, भाकियू के जिला प्रधान होशियार, महावीर नरड़, भरत सिंह बेनीवाल, केशा राम प्यौदा और सतपाल दिल्लोवाली ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। सरकार ने नौ दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ जिन मुद्दों पर सहमति जताई थी, उनको अब तक सरकार ने लागू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक किसानों के मुकदमे रद्द नहीं किए। अब भी कई किसानों के घर समन पहुंच रहे हैं जिसके संबंध में डीसी को अवगत कराया गया है। साथ ही जिला स्तर पर बरसात और बीमारियों से खराब हुई फसलों का मुआवजा, खाद की उचित व्यवस्था, वृद्धा पेंशन में काट-छांट न करने, शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के बारे में डीसी प्रदीप दहिया को मांगों का ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत सिंह बेनीवाल ने की। इस मौके पर जियालाल ढूंढ़वा, रतनमान, ओमप्रकाश ढांडा, रमेश ढुल पाई, कामरेड प्रेमचंद, अमृत कुंडू महिला किसान, नरेश कुमार सीटू, फूल सिंह गौतम, साहिल चहल, जरनैल सिंह, कमलेश, कंवर जीत सिंह, छात्र सोमिया, सावित्री महिला किसान, जयपाल फौजी और राजबाला जाखोली मौजूद रहीं। किसानों ने हनुमान वाटिका से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद करनाल रोड पर सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed