फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government's anti-youth decision to fill bonds in addition to fees- Surjewala

फीस के अलावा बांड भरना सरकार का युवा विरोधी फैसला- सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Government's anti-youth decision to fill bonds in addition to fees- Surjewala
राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को ढांड रोड स्थित किसान भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। वे राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार कैथल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। रोजगार नहीं मिलने हरियाणा का युवा विदेश जाने को मजबूर है। सरकारी मेडिकल कॉलेज में चार लाख रुपये फीस के अलावा 40 लाख रुपये की बांड भर पैसा देने की शर्त लगाना युवा विरोधी फैसला है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिए कमर कसने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगले दो महीने बाद हम गांव-गांव व कैथल के प्रत्येक वार्ड में जन संपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। सुरजेवाला ने कहा कि दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये लीटर हो गया है। कच्चा तेल 27 प्रतिशत सस्ता होने के बाद भी पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई गिरावट नहीं की। कच्चा तेल 27 प्रतिशत सस्ता होने के हिसाब से पेट्रोल 26 रुपये सस्ता होना चाहिए व डीजल 24 रुपये सस्ता होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed