{"_id":"6a95bc464ec075247d0f7fe8","slug":"government-iti-will-have-vacant-seats-from-today-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154519-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजकीय आईटीआई में आज से रिक्त सीटों पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजकीय आईटीआई में आज से रिक्त सीटों पर होंगे दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले की राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों आईटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए एक बार फिर मिशन एडमिशन शुरू होने जा रहा है। 1 से 9 सितंबर तक विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिले का अवसर मिलेगा। इस दौरान एससीवीटी स्कीम की रिक्त सीटों पर निर्धारित नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।
जिले में वर्तमान में नौ राजकीय और 10 निजी आईटीआई संचालित हैं। इनमें विभिन्न ट्रेडों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कुछ सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए विभाग ने दोबारा दाखिला अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। हालांकि कैथल के राजकीय आईटीआई में एससीवीटी स्कीम की कोई सीट खाली नहीं है। अन्य संस्थानों में उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित आईटीआई में पहुंचकर उपलब्ध ट्रेड और रिक्त सीटों की जानकारी प्राप्त करनी होगी। दाखिला रिक्त सीटों के प्रति मेरिट और निर्धारित नियमों के आधार पर होगा। विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा।
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि विभागीय नियमानुसार 1 से 9 सितंबर तक एससीवीटी स्कीम की रिक्त सीटों पर दाखिले होंगे। संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करवाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि में संबंधित आईटीआई में पहुंचकर उपलब्ध सीटों पर दाखिला लेने की अपील की।