फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government is ruining people by making silos: Surjewala

साइलो बनाकर बर्बाद कर रही सरकार : सुरजेवाला

Tue, 22 Apr 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Government is ruining people by making silos: Surjewala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/ढांड। कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि साइलो बनाकर सरकार किसानों और आढ़तियों को बर्बाद कर रही है। कैथल से बयान जारी करते हुए केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर किसान, मजदूर व आढ़ती विरोधी होने का आरोप लगाया। ढांड में अदानी साइलो का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि ढांड में अदानी साइलो के बाहर खड़ी कई किलोमीटर तक ट्रैक्टर ट्रालियाें की लंबी लाइन लगी है। इन ट्रालियों को लेकर पहुंचे किसानों को भीषण गर्मी में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

उधर, ढांड अनाज मंडी में कांग्रेेसी नेता रामचंद्र गुर्जर के प्रतिष्ठान पर सुरजेवाला ने मजदूरों तथा आढ़तियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला बोलते हुए कहा कि खेत में आग से ‘पीला सोना’ जल रहा है तो मंडियों में बारिश की मार व भाजपा सरकार के कुप्रबंधन से गेहूं खराब हो रही है।
विज्ञापन


हालात से साफ जाहिर है कि प्रदेश सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नही लिया है। जिसका परिणाम आज मंडियों में किसानों,आढ़तियों और मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। गत दिनों तेज हवाओं के चलते आगजनी की घटनाओं ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि किसानों की छह महीने की खून पसीने की कमाई पल भर में ही राख हो गई है। प्रदेश सरकार ने आज तक उनके लिए कोई आर्थिक मदद नही की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हवाई जहाज से कैथल जिले के ऊपर से उड़ कर चले गए।


उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुखिया होने के नाते उनका दायित्व बनता था कि पबनावा, कौल तथा पेहवा एरिया में आग के नुकसान से प्रभावित हुए किसानों से मिलकर उनका दुख दर्द समझते और उन्हें आश्वासन देते कि सरकार आपकी हर संभव सहायता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed