फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government is dividing people in the name of religion, caste and region: Selja

धर्म-जाति, क्षेत्र के नाम पर लोगों को बांट रही सरकार : सैलजा

Mon, 05 Feb 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 05 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Government is dividing people in the name of religion, caste and region: Selja
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। अनाज मंडी में आयोजित कांग्रेस संदेश विजय रैली मेंं कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने मुख्य रूप से की शिरकत की। यहां कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि यह सरकार धर्म, जाति व क्षेत्र के नाम पर लोगों को आपस मेंं लड़ाने में लगी है। इस प्रकार की बिगड़ी व्यवस्था के मद्देनजर राहुल गांधी ने देश की राजनैतिक मेंं ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से मेलजोल का संदेश देने का बीड़ा उठाया है।



सैलजा ने कहा कि देश-प्रदेश में सरकार रोजगार के नाम पर युवाओंं के साथ मजाक कर रही है। यही वजह है कि गांव से लेकर जीटी रोड तक के युवाओं को कर्ज लेकर रोजगार की तलाश में विदेशों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में मनोहर की सरकार ने युवाओं का भविष्य खराब किया है। सभी वर्गाें के लोग बेहद निराश हैं। वे इस यात्रा से प्रदेश में सभी वर्गों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


सैलजा ने कहा कि वर्ष 1977 में देश की जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ कर दिया था पर कांग्रेस के नेताओं ने उस समय जिम्मेदारी संभालते हुए घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी का पक्ष जोरदार ढंग से रखा। उसके परिणाम स्वरूप कांग्रेस 1980 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई। अब फिर से कांग्रेस पार्टी के ऐसे निष्ठावान सिपाहियों की बदौलत कांग्रेस सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed