फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government High School Jajanpur tops in Yoga Olympiad

Kaithal News: योग ओलंपियाड में राजकीय उच्च विद्यालय जाजनपुर अव्वल

Tue, 22 Apr 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Government High School Jajanpur tops in Yoga Olympiad
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। राजकीय उच्च विद्यालय जाजनपुर के बच्चों ने योग ओलंपियाड में जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है। स्कूल लौटने पर सरपंच जोगिंद्र श्योकंद ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया।

गौरतलब है कि योग ओलंपियाड प्रतियोगिता राज्य स्तर पर योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है। इसमें सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम जैसे योगभ्यास शामिल हैं।
विज्ञापन


स्कूल के मुख्याध्यापक शीशपाल ने बताया कि नौवीं व 10वीं कक्षा की चार छात्राएं अन्नू,नेहा, अंशू व दीपिका ने योग ओलंपियाड में भाग लेकर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्याध्यापक ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से हमारे स्कूल के बच्चे किसी न किसी खेल प्रतियोगिता में जिला स्तर या राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान प्राप्त करते आ रहे हैं जो हमारे स्कूल के लिए व गांव के लिए खुशी की बात है।

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए बच्चों के साथ-साथ स्कूल का स्टाफ भी बधाई का पात्र है जो बच्चों को कड़ी मेहनत व लगन के साथ खेलों की तैयारी करवा कर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाते है। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास होता है। इस अवसर पर अमित,सुभाष शास्त्री,कृष्ण कुमार,संजय कुमार,रामदिया,बच्चों के माता-पिता व एसएमसी सदस्य भी मौजूद रहे।
बढ़ानी हो अपनी स्मरण शक्ति... तो लगाएं ध्यान, करें योग : रेखा
सीवन। खानपुर के राजकीय मिडिल स्कूल में सोमवार को नारायण पिरामिड ध्यान केंद्र कैथल की ओर से ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों को समझाया गया कि अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ाना हो तो योग करने के साथ ध्यान लगाएं। स्कूल प्रभारी रेखा देवी बोलीं, इससे विचारों में सकारात्मक आती है। नकारात्मकता दूर हो जाती है।

नारायण पिरामिड ध्यान केंद्र कैथल की तरफ से बच्चों को ध्यान गतिविधियां सिखाने के लिए विजय, शिवानी गुप्ता, नंदिनी गुप्ता और रीना चौधरी पहुंचे। बच्चों ने 20 मिनट के लिए ध्यान लगा करके सिर्फ अपनी सांसों के अंदर जाने और बाहर जाने की गतिविधियों को नोट किया। डीडीओ हरपाल सिंह ने कहा कि ध्यान से आंतरिक ओर बाहरी समस्याओं को आसानी से जीता जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed