फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government health services are in bad condition: Aditya

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का है बुरा हाल : आदित्य

Sat, 30 Nov 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Government health services are in bad condition: Aditya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कैथल से एक बयान जारी करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला है। सुरजेवाला ने कहा कि कैथल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का दिवाला निकल चुका है। सरकारी अस्पतालों में न डॉक्टर हैं, न दवा है, न सफाई है और न ही उचित संसाधन उपलब्ध हैं।

आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बेरहम बनकर मरीजों व जनता की जान के साथ खेल रही है। सुरजेवाला ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं संबंधित 100 हेल्थ सेंटरों को हेल्थ वेलनेस सेंटर में 45 हेल्थ सेंटर बिना चिकित्सकों के चल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के इन अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति न होने के कारण जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


यहां भी पहले से ही डॉक्टरों की कमी खल रही है। इसी तरह 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिना चिकित्सकों के चल रहे हैं। कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों की इतनी कमी है कि जनता व मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति बहुत ही दयनीय है, जिसमें सीएचसी गुहला में दो पद, सीएचसी पूंडरी चार पद, सीएचसी कौल पांच पद, सीएचसी सीवन चार पद, सीएचसी कलायत छह पद, सीएचसी राजौंद में पांच पद चिकित्सकों के खाली पड़े हुए हैं।


कहा कि इसी तरह पीएचसी सजूमा ने 2 पद, बढ़सीकरी में 2 पद, पाड़ला में एक पद, करोड़ा में 2 पद, किठाना में 2 पद, टीक में एक पद, ढांड में 1 पद, रसीना में 2 पद, खरकां में 2 पद, कांगथली में 1 पद, अगौंध में एक पद, पाई में एक पद, हाबड़ी में एक पद, मूंदड़ी में एक पद, जाखौली में एक पद, फरल में 2 पद, बालू में 2 पद और बात्ता में 2 पद चिकित्सकों के खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed