फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gold medal winning players were felicitated

Kaithal News: स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gold medal winning players were felicitated

विज्ञापन
कैथल। हरियाणा की टीमों ने कुरुक्षेत्र के झांसा में 24 से 29 तक आयोजित जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हरियाणा की लडक़ों की टीम में कैथल जिले के हरसोला गांव के चार खिलाड़ियों आशीष, सरबजीत, अंकुश और अजय ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं जिले की तीन लड़कियों ने टीम का हिस्सा बनकर स्वर्ण पदक हासिल किया। ग्रामीणों ने गांव में पहुंचने पर चारों खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया।

कोच शमशेर ने कहा कि खिलाड़ियों की इस सफलता में मेहनत, लगन और टीमवर्क का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सभी को खेलों को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। इस मौके पर गांव के पूर्व सरपंच सतपाल ढुल, विनोद कुमार, विक्रम सिंह डीपी, कोच अनिल शर्मा और खेल विभाग के बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहें। गांव में खिलाडिय़ों के कोच शमशेर सिंह शेरी पाई को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed