फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gold loan company sold without notification, customer's gold

गोल्ड लोन देने वाली कंपनी ने बिना सूचना दिए बेचा ग्राहक का सोना

Wed, 10 Jul 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gold loan company sold without notification, customer's gold
पूंडरी। सोने पर लोन देने वाली एक प्राइवेट कंपनी पर ग्राहक को सूचना दिए बिना उसका सोना बेचने का आरोप लगया है।
विज्ञापन

बुधवार को वार्ड नंबर 10 निवासी जयपाल कश्यप अपनी पत्नी अंजु के साथ पूंडरी स्थित सोने पर लोन देने वाली कंपनी के कार्यालय पर नगर पार्षद मुकेश कुमार, रामकुमार सैनी व पार्षद प्रतिनिधि पवन कुमार को साथ लेकर पहुंचे और कंपनत्र्ी पर आरोप लगाते हुए हुआ कि कंपनी ने उन्हें बिना जानकारी दिए उनका सोना बेच दिया। जयपाल ने बताया कि उसने कंपनी के पास 19 जून 2018 को 8.8 ग्राम सोना गिरवीं रखा जिस पर उसे 16740 रुपये लोन मिला। उसके बाद 10 अक्तूबर 2018 को उसने 3.8 ग्राम पर उसे 7896 रुपये लोन मिला। जयपाल का कहना है कि वो पहले समय से अपने ब्याज की किश्त जमा करवा रहा था और जब उसकी ब्याज की किश्त टूट जाती थी तो वो जुर्माने सहित जमा करवा देता था। लेकिन अब कंपनी ने उसे बिना जानकारी दिए उसका सोना बेच दिया। जयपाल का कहना है कि वो मेहनत-मजदूरी करता है और फिर से सोना बनवाना उसके बस की बात नहीं। उसने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उसे न्याय दिलवाया जाए।

दूसरी ओर कंपनी की पूंडरी स्थित ब्रांच के मैनेजर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ग्राहक ने लोन की राशि का ब्याज समय पर नहीं चुकाया और कंपनी से लोन लेते समय ग्राहक ने जो पता दर्ज करवाया था, उस पर भारतीय डाक विभाग के द्वारा नोटिस भी भेजा गया था। इसके बाद ही कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed