फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   God is not visible in the universe despite being there: Swami Yamunapuri

Kaithal News: सृष्टि में प्रभु होते हुए भी नहीं दिखाई देते ः स्वामी यमुनापुरी

Fri, 09 Aug 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
God is not visible in the universe despite being there: Swami Yamunapuri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित सात दिवसीय महा शिवपुराण कथा वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस कथा के तीसरे दिन भी 1008 महामंडलेश्वर स्वामी यमुनापुरी ने भगवान शंकर जी के बारे में बताया। कहा कि प्रभु सृष्टि में होते हुए भी हमें नहीं दिखाई देते।

कथा सुनाते हुए 1008 महामंडलेश्वर स्वामी यमुनापुरी कहा कि व्यक्ति दो प्रकार के होते हैं, एक तो साकार व दूसरा निराकार। संपूर्ण श्रृष्टि जैसे एक बीज से मूलांकुर और प्रांकुर दोनों ही निकलते हैं। उससे निर्मित होती है उनमें बीज का अंश होते हुए भी दिखाई नहीं देता, वैसे ही सारी सृष्टि में प्रभु होते हुए भी हमें दिखाई नहीं देते। हम केवल साकार रूप दिखाई देता है। निराकार रूप हम आसानी से पहचान नहीं पाते। साकार रूप पहचान लेते हैं। उन्होंने कहा कि शंकर जी कहते हैं अगर किसी ने बुराई कर दी तो उसको ना निगलो ना उगलो, मतलब ना उस बुराई को दिल पर लो और ना उसको बाहर निकालो। क्योंकि एक ही चार बातें निकलेंगी। इसलिए ना उसको निगलो ना उगालो। उन्होंने कहा कि शंकर जी कहते हैं कि किसी भी समस्या से घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि समस्या से ही हमें अपने और अपनों का पता लगता है। जीवन में जब सुख मिले समझना अच्छे कर्मों का फल मिल रहा है। जीवन में जब भी दुख मिले समझना अच्छे कर्मों करने का समय आ गया है। सुख, दुख, यश व अपयश में बैलेंस बनाना आना चाहिए।
विज्ञापन


कथा में सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने के लिए पहुंचे। सदस्य मनोज सिंगला व मोनू गोयल ने बताया कि कथा में दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढती जा रही है। कथा के समापन पर विशाल भंडारे लगाया जाता है। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राम प्रताप गोयल, मनोज सिंगला, पवन गर्ग, गौतम अग्रवाल, मोनू गोयल, संजीव चौधरी, सुरेंद्र आरेवाले, सुशील गर्ग, पप्पू आरेवाले, राकेश गर्ग, रतन लाल, गोपाल गर्ग, राम कैलाश गोयल, सुरेंद्र किछाणिया व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed