{"_id":"67759ca084d3b353490e7f3a","slug":"giving-life-by-donating-blood-is-a-great-work-municipal-commissioner-kaithal-news-c-18-1-knl1004-551735-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से जीवन देना महान कार्य : नगराधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से जीवन देना महान कार्य : नगराधीश
Thu, 02 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नव वर्ष के उपलक्ष्य पर करनाल रोड स्थित रेडक्रॉस भवन में वर्ष का पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त देकर किसी को नया जीवन देना महान कार्य है। रक्तदान करने वालों को सीटीएम ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
सचिव रामजी लाल ने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 68 वर्ष के बीच हो, जिसका वजन 45 किलो से अधिक हो, जिसके रक्त में हिमोग्लोबिन का प्रतिशत 12 प्रतिशत से अधिक हो, वह रक्तदान कर सकता है।
इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान, डॉ. बीरबल दलाल, चरणजीत, सुशील, रामपाल, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद