फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girl students should become self-reliant by becoming proficient in skills: Mamta Sauda

Kaithal News: हुनर में पारंगत होकर छात्राएं बनें आत्मनिर्भर ः ममता सौदा

Sun, 04 Feb 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Girl students should become self-reliant by becoming proficient in skills: Mamta Sauda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में विस्तार व्याख्यान में महिला सशक्तीकरण के बारे में चर्चा हुई। यह आयोजन महिला प्रकोष्ठ डॉ. मीनाक्षी के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम मेें हरियाणा पुलिस में उप अधीक्षक के पद पर कार्यरत ममता सौदा ने छात्राओं को संबोधित करतेे हहुए कहा कि हुनर में पारंगत होकर आत्मनिर्भर बनें।

इससे पहले प्राचार्या डॉ. रामनिवास यादव ने माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली उप अधीक्षक ममता सौदा का अभिनंदन किया। सौदा ने छात्राओं एवं प्राध्यापिका-वर्ग के समक्ष उनका परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं के समक्ष महत्वपूर्ण विषय महिला सशक्तिकरण, समस्याएं, समाधान एवं संभावनाएं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने देश में महिलाओं की वर्तमान दशा एवं महिला-सशक्तिकरण की आगामी दिशा के विषय में चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं से कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित न रखें उसका मनन व गुणन करें। अपने हुनर में पारंगत होकर आत्मनिर्भर बनें। साथ ही छात्राओं से यह भी कहा कि अकेलेपन व मानसिक अवसाद से उभरने के लिए माता-पिता एवं अध्यापकगण से संवाद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतारोही ममता सौदा का मानना है कि दृढ़ निश्चय की बदौलत संसाधनों के अभाव के बीच भी गुमनाम गली की बेटियां ऊंची उड़ान भर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं रसोई घर से लेकर माउंट एवरेस्ट तक अपनी सफलता का परचम लहराए हैं। उनकी कौशलता किसी भी मायने में पुरुष से काम नहीं है।

छात्राओं को किया जागरूक

पूंडरी। महिला थाना एसएचओ एसआई रेखा ने ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध, यातायात नियमों, नशा नहीं करने व साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। एसएचओ ने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने कारण कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं। इसलिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए।


साइबर अपराध पर जागरूक कर ओटीपी सहित कोई जानकारी किसी को न दें। नशा एक सामाजिक बुराई है, इसका सेवन करना किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। बच्चों को अपनी पढ़ाई व खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed