{"_id":"61c396c590a3b62980191bf1","slug":"get-the-water-out-sir-otherwise-you-will-leave-the-settlement-kaithal-news-knl936314199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी कराइए साहब! नहीं तो छोड़ देंगे बस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी कराइए साहब! नहीं तो छोड़ देंगे बस्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(कैथल) गुहला-चीका। गुहला के गांव माजरी की एक अनुसूचित बस्ती में रहने वाले लोगों ने पानी निकासी न होने की समस्या को लेकर गहरा रोष प्रकट किया है। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध बस्ती के लोगों ने गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है।
ग्रामीण देसराज, मक्खन, सोमा, चांदी, काला और मंगा ने बताया कि कुछ समय पहले तक उनकी बस्ती से पंचायत की ओर से बनाए गए नाले से पानी की निकासी समुचित ढंग से हो रही थी, लेकिन गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने नाले को बीच से बंद कर दिया। इससे पानी की निकासी बाधित हो गई और बस्ती की मुख्य गली में पानी रुक गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने गुहला विधायक ईश्वर सिंह और अधिकारियों तक को सूचित किया। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। हालात ऐसे ही रहे तो उन्हें मजबूरन गांव छोड़ना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि उनके बच्चों को गली में पानी जमा होने के कारण स्कूल जाने में परेशानी हो रही है और महिलाओं का यह हाल है कि वे घर में ही नजरबंद होकर रह गईं हैं। गांव के निवर्तमान सरपंच सतबीर माजरी ने उक्त मामले पर कहा कि लोगों की समस्या जायज है, जिसके बारे में वे भी प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं। उनकी बात भी नहीं सुनीं जा रही।
बीडीपीओ गुहला नरेंद्र कुमार ने कहा कि यह मसला उनकी जानकारी में है। बीडीपीओ ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मौके पर जाकर स्वयं निरीक्षण किया था, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बस्ती के लोगों की इस समस्या का जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा।