फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Get all vaccinated to defeat Corona: Nayab Saini

कोरोना को हराने के लिए सभी लगवाएं टीका : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Get all vaccinated to defeat Corona: Nayab Saini
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी व्यक्तियों को टीकाकरण करवाना चाहिए। ऐसा करके हम कोरोना को हरा सकते हैं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीकाकरण करवाने के बाद हम सभी को कोरोना से सुरक्षा चक्र मिलेगा। शासन व प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि जिला कैथल में स्थिति नियंत्रण में है। सभी के सांझे प्रयासों से कोरोना को हराया जा सकता है।
विज्ञापन

सांसद नायब सिंह सैनी गांव संगरौली की पुरानी चौपाल में विशेष टीकाकरण शिविर का शुभारंभ करने के उपरांत बोल रहे थे। शिविर में 100 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा में अधिक से अधिक लोगों का अपना योगदान देना चाहिए। सरकार द्वारा निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा किया जा रहा है और आमजन की चिंता करते हुए कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण आंचल में सर्वे के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य चेकअप किया जा रहा है। किसी व्यक्ति को अगर स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत होती है तो तुरंत उसे मुहैया करवाया जा रहा है। इस मौके पर पूंडरी मंडलाध्यक्ष विनोद बंसल, अमित कुमार, जोनी, डॉ. राजेश, बलिंद्र, सुरेंद्र मैहला, राकेश मैहला, प्रमोद शर्मा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed