फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Geeta teaches us the way to live: DC Preeti

गीता हमें सिखाती है जीने का ढंग : डीसी प्रीति

Sat, 07 Dec 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Geeta teaches us the way to live: DC Preeti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी नौ से 11 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव भाई उदय सिंह किला परिसर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। गीता हमें जीने का ढंग सिखाती है। गीता का सार हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसे सबको समझना चाहिए। यह बात डीसी प्रीति ने कही।

लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान वह कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दे रही थीं। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस महोत्सव के माध्यम से गीता के संदेश प्रचार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करते हुए यह महोत्सव समरसता का संदेश देने वाला भी होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महोत्सव का शुभारंभ नौ दिसंबर को सुबह 10 बजे हवन से होगा। इसी दिन विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का शुभारंभ भी होगा। महोत्सव की शृंखला में 11 दिसंबर को सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से माता गेट से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। तीनों दिन सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों द्वारा गीता के संदेश पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवद गीता न केवल भारत का आध्यात्मिक ग्रंथ है, बल्कि यह जीवन के हर पहलू के लिए गहन मार्गदर्शन प्रदान करता है। गीता जयंती उत्सव लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा जो गीता के ज्ञान से अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहते हैं। डीसी ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव में विधायक सतपाल जांबा, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, पूर्व विधायक लीला राम, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत आदि विभिन्न कार्यक्रमों में अतिथि के रूप शिरकत करेंगे।

डीसी ने बताया कि आगामी 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे महोत्सव स्थल पर स्कूली बच्चों द्वारा अष्टाध्याय श्लोकोच्चारण होगा। दोपहर दो बजे माता गेट से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा माता गेट से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भाई उदय सिंह किला परिसर समारोह स्थल पर संपन्न होगी। इसी दिन विद्क्यार तीर्थ पर सायं साढ़े पांच बजे दीपोत्सव व संध्या आरती का आयोजन होगा। सायं पांच बजे महोत्सव स्थल पर सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।


उन्होंने कहा कि पूरे महोत्सव के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों की पहले से ही बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ पूरे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम अजय कुमार होंगे और शोभा यात्रा के नोडल अधिकारी गुहला एसडीएम कृष्ण कुमार होंगे। इस मौके पर सीटीएम गुरविंद्र सिंह, व डीएसपी बीरभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed