फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gangwa reached Kaithal and said - BJP government has given a unique gift of Diwali by giving employment

Haryana: कैथल पहुंचे गंगवा बोले- बिना खर्ची, बिना पर्ची के रोजगार दे भाजपा सरकार ने दिया दिवाली का नायाब तोहफा

Sat, 19 Oct 2024 07:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 07:34 PM IST
सार

गंगवा बोले कि पहली कमल से 24 हजार युवाओं को नौकरी दी है उसी प्रकार जनता के साथ किए गए एक एक वायदे को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Gangwa reached Kaithal and said - BJP government has given a unique gift of Diwali by giving employment
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का स्वगत करते सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने चंडीगढ़ से बरवाला जाते समय कैथल के तितरम मोड़ पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस मौके पर गंगवा ने कहा कि बिना खर्ची, बिना पर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार देकर भाजपा सरकार ने हजारों परिवारों को दिवाली का नायाब तोहफा देने का काम किया है। भाजपा जो कहती है वह करती है। सीएम नायब सैनी जुबान के धनी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने पद सीएम बनते ही पहली कमल से 24 हजार युवाओं को नौकरी दी है उसी प्रकार जनता के साथ किए गए एक एक वायदे को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, पीए अरुण भोरिया, रिटायर्ड कानूनगो पवन, काला प्रजापति, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, बीपीएचओ कैथल जिलाध्यक्ष सुभाष कुराड़, पूर्व जिलाध्यक्ष बलबीर नौच, संदीप पाडला, विनोद डीग, कृष्ण टीक, शमशेर कालिया, श्याम प्रजापति राजौंद, बलदेव हरसौला, सुनील बरवाला, नरेश प्योदा, दिनेश टीक, सोहन लाल सरपंच प्रतिनिधि हरिपुरा, दिलबाग पंच, निर्मल सिसला, राजेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों की हितैषी है और हर वर्ग के लिए काम करती है। लगातार तीसरी बार सत्ता में आने वाली सबसे पहली पार्टी भाजपा बन गई है। वहीं विपक्ष को देश-प्रदेश की जनता ने सिरे से नकारा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में गत 10 वर्षों में हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर सरकार ने जो काम किया, उसे निरंतर जारी रखा जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा नई बुलंदियों को हासिल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed