{"_id":"67d5d49dc9feeebf1b0f8e9a","slug":"gangster-anup-was-planning-to-kill-bjp-leader-on-holi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-602649-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: होली पर भाजपा नेता की हत्या की फिराक में था गैंगस्टर अनूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: होली पर भाजपा नेता की हत्या की फिराक में था गैंगस्टर अनूप
Sun, 16 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
कमल बहल
कैथल। होली के अगले दिन एनकाउंटर होने से पहले फाग के दिन गैंगस्टर अनूप उर्फ फैजल जिले के एक भाजपा नेता की हत्या के फिराक में था, लेकिन उसके मंसूबे पुलिस ने ध्वस्त कर दिए। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई तरसेम ने गैंगस्टर की ओर से फायर करने के बाद जवाबी कार्रवाई में शूटर पर फायरिंग कर उसे ढेर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर अनूप उर्फ फैजल ने एक भाजपा नेता को हत्या की धमकी दी थी। इसमें उसने कहा था कि वह उसे होली का पर्व नहीं मनाने देगा, लेकिन जैसे ही पुलिस को यह सूचना मिली तो एसपी राजेश कालिया ने स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट सहित छह टीमों का गठन कर दिया।
दरअसल, पुलिस को वीरवार रात साढ़े नौ बजे ही गैंगस्टर की ओर से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का इनपुट मिल गया था। इसके बाद स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट तीन टीमें पूंडरी और राजौंद क्षेत्र में पहुंच गई थी। जबकि अन्य तीन टीमें जिले के दूसरे क्षेत्रों में गश्त पर रही।
विज्ञापन
वहीं, एनकाउंटर करने वाले एएसआई तरसेम ने बताया कि अनूप उर्फ फैजल शॉर्प शूटर था और उसे पुलिस की जवाबी कार्रवाई का भी कोई भय नहीं था, क्योंकि वह 2015 में भी गैंगस्टर की झज्जर पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। यह अभी कुछ महीने पहले ही दिल्ली की तिहाड़ जेल से जमानत पर आया था।
तरसेम ने बताया कि एनकाउंटर करने वाली टीम में छह सदस्य थे। इसमें उनके अलावा यूनिट प्रभारी रमेश, देवेंद्र, संदीप, राजीव, सौरभ शामिल था। उन्होंने गैंगस्टर के शॉर्प शूटर होने का इनपुट मिलने के बाद ही अपने बचाव के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट पहन ली थी। ऐसे में जब गैंगस्टर ने फायर किया तो एक गोली उन्हें और दो गोलियां दूसरे साथी देवेंद्र को लगी। ऐसे में उनका बचाव हुआ।
बाइक पर जींद बॉर्डर से जिले में किया था प्रवेश ः एएसआई तरसेम ने बताया कि अनूप उर्फ फैजल ने बाइक के माध्यम से राजौंद में अलेवा से आने वाले माइनर के रास्ते से जिले में प्रवेश किया था। वह इस रास्ते से राजौंद से पूंडरी जाना चाहता था, लेकिन पहले से तीन टीमों ने अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी कर ली थी। जब वह जींद रोड पर राजौंद से पांच किलोमीटर पीछे जिले में प्रवेश कर गया तो रात करीब ढाई बजे उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं डरा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
इसके बाद जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में बदमाश के सिर पर गोली लगी और वह वहीं ढेर हो गया।
पिछले साल बदमाशों से मुठभेड़ में लगी थी गोली ः एएसआई तरसेम ने बताया कि पिछले साल अक्तूबर माह में करोड़ा-बाकल गांव के समीप रोहतक पुलिस की एसटीएफ व कैथल पुलिस की सीआईए टीम की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में उनके मुंह पर गोली लगी थी। इसके बाद चंडीगढ़ पीजीआई में सर्जरी हुई थी। टीम ने पांच हजार के इनामी आकाश उर्फ गोलू को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इस आरोपी पर सात केस दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य बदमाश सागर पर भी पांच हजार का इनाम था।
इस मुठभेड़ से पहले रोहतक एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि करोड़ा गांव में बदमाश ठहरे हुए हैं। इसके बाद कैथल की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर बदमाशों को गिरफ्तार किया था। ये बदमाश रोहतक के सांघी गांव में हत्या के प्रयास की वारदात के बाद करोड़ा गांव में अपने साथी के पास रुके थे। संवाद