फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ganga of development will flow in the new year

Kaithal News: नए वर्ष में बहेगी विकास की गंगा

Thu, 02 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 02 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ganga of development will flow in the new year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वर्ष 2023 की जुलाई माह में अवैध से वैध हुई शहर की 20 काॅलोनियों के लोगों के लिए राहत भरा समाचार है। इन 20 में से 12 काॅलोनियों में विकास कार्यों के लिए करीब 28 करोड़ रुपये की निविदा सूचना जारी की गई हैं। इस धनराशि से इन काॅलोनियों में गली, नालियां, सड़कें सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।

जानकारी मिली है कि 20 जनवरी के बाद यहां पर विकास काम शुरू हो जाएंगे। जिन काॅलोनियों की निविदा सूचना जारी की गई है, इनमें से कई में काम शुरू करने के लिए वर्क आर्डर भी जारी किए जा रहे हैं। वहीं आठ अन्य कॉलोनियों में भी जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जुलाई 2023 में सरकार की तरफ से 20 कॉलोनियों को वैध किया गया था, लेकिन लोकसभा व विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने के कारण काम नहीं हो पाए थे। अब इन कॉलोनियों में काम शुरू होने की उम्मीद है। इसी तरह से इन कॉलोनियों में सीवरेज व पीने के पानी की पाइप लाइन पब्लिक हेल्थ की तरफ से दबाई जानी है। इस पर भी 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च होनी है। वैध हुई इन काॅलोनियों विकास कार्य होने से करीब 70 हजार की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्ष 2023 में ये काॅलोनियां हुई थी वैध ः वर्ष 2023 के जुलाई माह में पंथ नगर, अमृतसरिया डेरा, शुगर मिल काॅलोनी पार्ट-टू, रणधीर काॅलोनी फेस-वन, डिफेंस कॉलोनी, एक्सटेंशन-वन, शहीद भगत सिंह काॅलोनी एक्सटेंशन, अर्जुन नगर एक्सटेंशन- वन, आक्सफोर्ड स्कूल काॅलोनी, शुगर मिल काॅलोनी पार्ट-तीन, शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-टू, जनकपुरी एक्सटेंशन-वन, जनकपुरी एक्सटेंशन-तीन, जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी, हेरिटेज स्कूल के पास कॉलोनी, मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन, ओशाेपुरम विस्तार, सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी, ओशो पुरम, राधा स्वामी सत्संग भवन- टू कॉलोनी के पास, कपिल नगर काॅलोनी को वैध किया गया था।


पिछले साल जुलाई माह में सरकार ने 20 कॉलोनियों को वैध किया था। इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू करने के लिए लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं। कई कॉलोनियों में तो टेंडर ओपन भी हो चुके हैं ओर वर्क आर्डर जारी किए जा रही हैं। करीब 28 करोड़ रुपये की राशि से कॉलोनियों में काम होने हैं। वहीं 13 अन्य कॉलोनियों को वैधता के लिए भेजा गया है। उम्मीद है कि नए साल में ये कॉलोनियां वैध हो जाएंगी। -कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कैथल।
कई काॅलोनियों में पूरे हो चुके हैं कार्य, कई में होने हैं
n
वार्ड नंबर-पांच में हेरिटेज स्कूल के पास वाली कॉलोनी में 91.83 लाख रुपये।
n
वार्ड नंबर-एक में अर्जुन नगर विस्तार एक कॉलोनी में 89.34 लाख रुपये।

n
वार्ड नंबर-11 में डिफेंस कॉलोनी विस्तार दो में 84.25 लाख रुपये।

n
वार्ड नंबर-11 में अंबरसरिया डेरा में 16.72 लाख रुपये

n
वार्ड नंबर-11 में भगत सिंह कॉलोनी में 8.62 लाख रुपये

n
वार्ड नंबर-19 में सच्चा सौदा कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी 34.83 लाख रुपये।

n
वार्ड नंबर-20 में राधा स्वामी सत्संग भवन में 83.23 लाख रुपये।

n
वार्ड नंबर-20 जीवन राइस मिल के पास नई कॉलोनी में 95.72 लाख रुपये।

n
वार्ड नंबर-20 में ओशो पुरम कॉलोनी में 66.73 लाख रुपये।

इन काॅलोनियों में होने हैं विकास कार्य

n
शुगर मिल कॉलोनी में 1.25 करोड़

n
रणधीर काॅलोनी में दो करोड़

n
शहीद भगत सिंह काॅलोनी में 2.14 करोड़

n ओक्सफोर्ड स्कूल काॅलोनी में 2 करोड़

n
कपिल नगर में दो करोड़

n
मायापुरी काॅलोनी में 95 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed