फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ganga Chauhan won a gold medal for India at the international level in the 55 kg weight category.

Kaithal News: 55 किलोग्राम भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंगा चौहान ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ganga Chauhan won a gold medal for India at the international level in the 55 kg weight category.
18 ढांड 01 गंगा चौहान को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल।
ढांड। बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज कौल के प्रतिभाशाली मुक्केबाज गंगा चौहान ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल ने बताया कि 5 से 17 जुलाई तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में गंगा चौहान की ऐतिहासिक जीत के बाद महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। प्राचार्य ने गंगा चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि संस्थान की उत्कृष्ट खेल संस्कृति, अनुशासित प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है और यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय को इस बात का भी विशेष गर्व है कि इसी संस्थान के पूर्व छात्र निशांत देव ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। गंगा चौहान की यह स्वर्णिम सफलता कॉलेज की उसी गौरवशाली खेल परंपरा को आगे बढ़ाने वाली एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने गंगा चौहान के प्रशिक्षक मनोज कुमार के समर्पण, कुशल मार्गदर्शन और अथक परिश्रम की भी सराहना करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके कोच का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण ने गंगा चौहान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चौधरी तेजवीर ने गंगा चौहान को शुभकामनाएं दी हैं।

18 ढांड 01 गंगा चौहान को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल।

18 ढांड 01 गंगा चौहान को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed