फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ganesh Chaturthi festival brings liveliness to the market

Kaithal News: गणेश चतुर्थी महोत्सव से बाजार में आई रौनक

Wed, 27 Aug 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi festival brings liveliness to the market
25 कैथल। ढांड रोड पर रखी गणपति बप्पा की प्रतिमाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में बुधवार से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह है। भगवान गणपति का स्वागत करने के लिए लोग तैयारियों में जुटे हैं, वहीं बाजार में भी भारी रौनक देखने को मिल रही है। महोत्सव की तैयारियों के चलते अब तक करीब 10 लाख रुपये से अधिक का व्यापार हो चुका है।

शहर में 30 से ज्यादा स्थानों पर सार्वजनिक गणपति महोत्सव का आयोजन हो रहा है। बड़े-बड़े पंडालों की सजावट के लिए टेंट, डीजे, फैंसी लाइट, सजावटी सामान और मिष्ठान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। बारिश के मौसम को देखते हुए पंडाल पूरी तरह वाटरप्रूफ बनाए जा रहे हैं, जिससे खर्चा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


गणपति पूजन के लिए विशेष मिठाइयों की बुकिंग की जा चुकी है। हलवाइयों के पास मोदक, लड्डू और बर्फी की अग्रिम मांग आई हुई है। प्रतिदिन के पूजन के अलावा पहले और अंतिम दिन बड़ी मात्रा में प्रसाद तैयार किया जाएगा। भगवान गणपति को मोदक का भोग अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है।शिल्पकार राजेश और राकेश ने बताया कि इस बार मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग अधिक है। सार्वजनिक आयोजनों के अलावा लोग घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में स्थापित करने के लिए भी मूर्तियों की बुकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार फूलों की मांग भी काफी बढ़ गई है। विश्वकर्मा मोहल्ला के फूल विक्रेता अनिल ने बताया कि उन्हें कई पंडालों से फूलों और मालाओं के बड़े ऑर्डर मिले हैं। दस दिनों तक लगातार भगवान गणपति की प्रतिमाओं के लिए बड़ी और छोटी मालाओं की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा घरों और प्रतिष्ठानों के लिए भी फूल-मालाओं की डिलीवरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed