{"_id":"68def5b6065191c942013914","slug":"gandhi-jayanti-celebrated-as-cleanliness-day-kaithal-news-c-245-1-kht1010-138737-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई गांधी जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई गांधी जयंती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय आईटीआई के सभागार में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। इसके तहत संस्थान परिसर की साफ सफाई की गई पॉलिथीन इकट्ठा करके एक जगह पर डस्टबिनों में डाला गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन रणधीर ढांडा के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें जैसमिन ने प्रथम, रोहन तंवर ने द्वितीय तथा अन्नु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को चेक देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा पेड़ पौधों की नलाई गुड़ाई का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम अधिकारी शमशेर सिंह मलिक के नेतृत्व में किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के पलों को याद किया गया। प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल व अन्य ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि यदि हम स्वच्छता के प्रति सजग रहकर कार्य करेंगे तो हम जल्दी ही विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ेंगे। निर्णायक मंडल में विजेता कुंडू व राहुल चौहान थे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई।