फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gagan became Mister and Aina became Miss Farewell

Kaithal News: गगन मिस्टर और आईना बनीं मिस फेयरवेल

Fri, 17 May 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Gagan became Mister and Aina became Miss Farewell
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट बीएड कॉलेज में वीरवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें श्रेष्ठ प्रस्तुति के आधार पर विद्यार्थियों को खिताबों से नवाजा गया। इनमें गगन मिस्टर फेयरवेल और आईना को मिस फेयरवेल चुना गया।

समारोह में जाट बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लों व स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। विदाई समारोह का आयोजन बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों ने किया। जिसमें उन्होंने अपने वरिष्ठ अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई दी। समारोह में पहुंचने पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से मुख्य अतिथि व सभी स्टाफ सदस्यों का तिलक लगाकर व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्यों ने समारोह में श्रेष्ठ प्रस्तुति के आधार पर गगन को मिस्टर फेयरवेल व आईना को मिस फेयरवेल चुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लों ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में कहा कि यहां से पढ़कर जाने वाला प्रत्येक छात्र-छात्रा एक अच्छा शिक्षक बनकर समाज का मार्गदर्शन करते हुए देश निर्माण में अपना योगदान दे। छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि आप जो भी कार्य करें लगनशीलता से करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज छात्र दो नाव पर सवार है, हमें इससे बचना होगा और एक समय में एक ही लक्ष्य प्राप्ति पर ध्यान देना होगा तभी हमें उसे कार्य में सफलता मिलेगी। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान विदाई समारोह में खूब मनोरंजन किया व सभी छात्रों ने हरियाणवी, पंजाबी गीतों पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने गीत, गजल, मिमिक्री के माध्यम से भी मनोरंजन किया। प्रथम वर्ष के छात्रों ने अंतिम वर्ष के छात्रों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। छात्रा जैस्मिन व आईना ने मंच संचालन किया। इस मौके पर चंद्र प्रकाश, राजेश ढुल, अंजू, मोनिका, रविंद्र चहल, वीरेंद्र कुंडू, सुरेंद्र सिंह, सिकंद्र जाखौली, ऋषि पाल, सुमन, परमजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed