{"_id":"674622c3c77b05d39501dc34","slug":"fundamental-duties-described-in-rajound-kaithal-news-c-18-1-knl1004-527653-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद में मौलिक कर्तव्यों का किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद में मौलिक कर्तव्यों का किया वर्णन
Wed, 27 Nov 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में राजनीति विज्ञान विभाग व महत्वपूर्ण दिवस कमेटी के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। मंच का संचालन सुदेश राजनीति विज्ञान ने किया। रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रस्तावना में ही हमें संविधान के बारे में पता चल जाता है। इस दौरान ग्यारह विद्यार्थियों ने ग्यारह मौलिक कर्तव्यों का वर्णन किया। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय प्राचार्य राम मेहर सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार व राजरानी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन