फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   From Tehsildar to bank officials, they used to get loans by preparing fake stamps

तहसीलदार से लेकर बैंक अधिकारियों तकी फर्जी मोहर तैयार करके हासिल करते थे लोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
From Tehsildar to bank officials, they used to get loans by preparing fake stamps
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कैथल शाखा में कार्यरत पूर्व बैंक मैनेजर की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा कर 1.43 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। आरोप है कि फर्जी कागजातों के आधार पर मिलीभगत कर पूर्व बैंक मैनेजर ने 13 लोगों को ऋण स्वीकृत किया है। वर्तमान शाखा प्रबंधक की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 16 फर्जी मोहर बरामद की गई है।
विज्ञापन

टिंबर मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर नरेश कुमार की ओर से थाना शहर कैथल पुलिस में 31 दिसंबर 2021 को शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें बताया गया कि गांव सिसला-सिसमौर निवासी रेशम सिंह ने फर्जी कागजात के आधार पर 9 लाख 90 हजार रुपये से अधिक का लोन लिया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा टीम ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि यह लोन सिसला-सिसमौर के रेशम सिंह ने नहीं, बल्कि करनाल जिले के गांव बुढ़नपुर निवासी रेशम सिंह ने सिसमौर के रेशम सिंह के नाम पर लिया था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी रेशम सिंह ने बताया कि इस मामले में पूर्व बैंक मैनेजर तेज सिंह चौहान भी संलिप्त था। उसके अलावा गांव हरसौला निवासी पंकज और दिलबाग बिचौलिए का काम करते थे। पुलिस ने शुक्रवार को रेशम सिंह सहित बैंक मैनेजर और दोनों बिचौलियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से रेशम सिंह को जेल भेज दिया गया, जबकि तीन अन्य आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी विवेक चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी जमीन की फर्द, वकील की रिपोर्ट, मॉर्गेज डीड सहित तमाम फर्जी कागजातों का प्रयोग कर बैंक से ऋण दिलाते थे। इस पूरे मामले में बैंक मैनेजर तेज सिंह चौहान भी संलिप्त था। वर्तमान बैंक मैनेजर नरेश कुमार की ओर से दी गई शिकायतों में बताया गया है कि 13 मामलों में कुल 1.43 करोड़ रुपये का फर्जी लोन जारी किया गया है।

लोगों को पता ही नहीं और उनके नाम से हो चुका लोन, पानीपत से गिरफ्तार हुआ है आरोपी प्रबंधक
डीएसपी ने कहा कि पुलिस को यह भी पता चला है कि कुछ लोग तो इस फर्जीवाड़े में खुद भी शामिल थे। आरोपी किसानों से पहले ही चेकबुक ले लेेते थे। उन्हें कुछ राशि देकर शेष राशि निकलवा लेते थे, लेकिन कुछ को यह भी पता नहीं है कि उनके नाम से लोन हो चुका है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। पुलिस ने गांव सिसला-सिसमौर निवासी आरोपी रेशम और नवाब सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं, जबकि 11 में अभी जांच जारी है। ये सभी मामले 2017-18 के हैं और उस समय बैंक मैनेजर के पद पर तेज सिंह तैनात था। फिलहाल आरोपी बैंक मैनेजर तेज सिंह पानीपत जिले में तैनात है, जहां से उसकी गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed