{"_id":"678422d9aee5f40279003bdd","slug":"free-treatment-available-under-ayushman-and-chirayu-yojana-dc-kaithal-news-c-245-1-kht1001-126468-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान और चिरायु योजना में मिल रहा निशुल्क इलाज : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान और चिरायु योजना में मिल रहा निशुल्क इलाज : डीसी
Mon, 13 Jan 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आयुष्मान भारत और चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना पात्र परिवारों के लिए निशुल्क उपचार में मददगार साबित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के मद्देनजर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया गया था।
डीसी प्रीति ने बताया कि इस योजना में पांच लाख तक का सालाना लाभ लाभार्थी परिवार को दिया जाता है। यह चिकित्सा लाभ बिल्कुल कैशलेस और पेपरलेस है, जिसमें लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड दिखाकर पैनल वाले अस्पताल में अपना इलाज करवा सकता है।
इस योजना में द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी की चिकित्सा सुविधा शामिल की गई है। इसी कड़ी के जुड़ाव में हरियाणा सरकार की ओर से चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना का शुभारंभ नवंबर 2022 में किया गया था। इस योजना के तहत वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से नीचे सत्यापित आय वाले परिवारों को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभार्थी बनाया गया है।
विज्ञापन
जिसमें सत्यापित परिवारों का डाटाबेस नेशनल हेल्थ एजेंसी की ओर से कंज्यूम किया जाता है। इसके अलावा एक लाख 80 हजार से तीन लाख रुपए वार्षिक आय वाले परिवार केवल पंद्रह सौ रुपए प्रीमियम की अदायगी के साथ योजना का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसे परिवारों को प्रति वर्ष प्रीमियम की राशि का भुगतान करते हुए कार्ड का नवीनीकरण कराना होगा। इस योजना के लिए https://chirayuayushmanharyana.in/ पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।