{"_id":"5f89e5f58ebc3e9b7f06f9d6","slug":"fraud-kaithal-news-knl47810225","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासा भेजने के नाम पर पासपोर्ट हड़प कर उन्हें आगे बेचने के दो मामलो में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासा भेजने के नाम पर पासपोर्ट हड़प कर उन्हें आगे बेचने के दो मामलो में पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
एजुकेशनल टूर पर नासा भेजने के नाम पर पासपोर्ट हड़प कर बेचने के दो मामलों में 5 आरोपी पूंडरी पुलिस ने गिरफ्तार किए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी है।
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि जडौला निवासी रविकांत व राजेश कुमार पूंडरी की शिकायतों पर दर्ज मामलों के अनुसार उनके बच्चे ध्रुव पब्लिक स्कूल पूंडरी में पढ़ते थे। बच्चों को एजुकेशन टूर पर नासा अमेरिका भेजने के लिए 30-30 हजार रुपये व पासपोर्ट क्लिक एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ के मालिक चेतन सभ्रवाल व मृदुल कापड़ी को दिए थे। बाद में उनके बच्चों को न तो टूर पर भेजा गया और न ही पासपोर्ट वापस किए गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने पासपोर्ट पंजाब की किसी ट्रैवल एजेंसी को बेच दिए और उक्त पास पोर्टों पर किसी अन्य को विदेश में भेज दिया।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच पूंडरी थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर मुकेश की अगुवाई में एसआई राजकुमार द्वारा आरोपी मृदुल कापड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। जानकारी हासिल होेने पर आरोपी चेतन सभ्रवाल चंडीगढ़, तिलकराम निवासी चौहल पंजाब, बलराज तलवंडी भारो पंजाब व बलबीर कौर उग्गी पंजाब को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मृदुल कापड़ी व चेतन सभ्रवाल ने उक्त पासपोर्ट आरोपी तिलकराम व बलराज को बेच दिए थे। महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि अन्य आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।