{"_id":"5f6506898ebc3eb72f6f8e36","slug":"fraud-by-the-thekedaar-kaithal-news-knl44680930","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर में नहीं था सामान, ठेकेदार ने प्रस्तुत कर दिया 35 लाख रुपये का फर्जी बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर में नहीं था सामान, ठेकेदार ने प्रस्तुत कर दिया 35 लाख रुपये का फर्जी बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 35 लाख रुपये के फर्जी बिल प्रस्तुत कर पास करवाने का प्रयास करते हुए बड़ी ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक्सईएन की मुस्तैदी के बाद मामले में ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूंडरी थाना में दी शिकायत में निगम के एक्सईएन सोमवीर सिंह ने बताया कि गांव कौल में योजना के तहत होने वाला कार्य रिद्धि-सिद्धि इंजीनियरिंग वर्कस रसूलपुर के ठेकेदार मंगत राम को दिया गया था। ठेकेदार ने योजना के तहत होने वाले काम के करीब 35 लाख रुपये के फर्जी बिल बनाकर निगम को प्रस्तुत कर दिए। जब उन्होंने संबंधित स्टोर में जाकर देखा तो सामान वहां नहीं मिला, जितने के बिल दिखाए गए थे। ऐसा करके आरोपी ने निगम के साथ धोखाधड़ी की है। ठेकेदार ने फर्जी बिल प्रस्तुत कर निगम को नुकसान पहुंचाया है और धोखाधड़ी की है।
पूंडरी थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आगामी जांच की जा रही है। जांच में जो भी बात सामने आएगी, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
निगम के एसडीओ और जेई को भी किया चार्जशीट : एक्सईएन सोमवीर सिंह ने बताया कि मामले में निगम के जेई और एसडीओ को भी चार्जशीट किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों को इसलिए चार्जशीट किया गया है, क्योंकि उन्होंने काम में लापरवाही बरती है।