{"_id":"67d1df621c0b84a60602ee9c","slug":"fraud-accused-on-remand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-601184-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धोखाधड़ी का आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धोखाधड़ी का आरोपी रिमांड पर
Thu, 13 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर लाखों रुपये ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए इकनॉमिक सेल के एएसआई रणधीर सिंह की टीम ने जींद के बिघाना हाल पिहोवा निवासी आरोपी सुभाष शर्मा को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौशाला निवासी संदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि उसका रिश्तेदार चांदपुर जींद निवासी गुरमीत ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। उसने करनाल के अरड़ाना निवासी एजेंट गौरव से बात की थी। कलायत में आस्ट्रेलिया भेजने को लेकर 16 लाख में बात हुई थी। 29 अप्रैल को गौरव ने चार लाख रुपये ले लिए थे और पांच लाख रुपये सुभाष शर्मा के पास रखवा दिए थे।
गौरव ने गुरमीत को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा तो सुभाष के पास रुपये वापस लेने के लिए भेजा था। वह सुभाष के पास गया तो उसने कहा कि दूसरे एजेंट से उन्हें ऑस्ट्रेलिया भिजवा देगा। इसके बाद सुभाष ने उनकी बात पंजाब निवासी सिद्धू से करवाई थी। उसने छह मई को उसके दोस्त मटौर निवासी रविश कुमार के पांच लाख रुपये, कुरुक्षेत्र निवासी सक्षम के पांच लाख रुपये ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर सुभाष को दिए थे।
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर बालू निवासी आशीष के दस लाख रुपये दे दिए थे। 25 जून को सुभाष ने रविश और सक्षम की ऑस्ट्रेलिया की टिकट भेज दी थी। उसने अपने भाई मंदीप और पत्नी अंजू को कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये सुभाष को दे दिए थे। रविश और सक्षम को दिल्ली से मुंबई भेज दिया था और कहा कि जल्द ही दोनों को आस्ट्रेलिया भेज दिया जाएगा। आशीष को कनाडा न भेजकर थाईलैंड भेज दिया था।
कुछ दिनों के बाद उसे वापस भारत बुला लिया। आरोपित सुभाष उससे अलग-अलग तारीख में करीब 87 लाख रुपये ले चुका था। इसमें से 35 लाख रुपये वापस कर दिए थे और 53 लाख रुपये वापस देने से मना कर दिया। कलायत थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी सुभाष शर्मा किसी अन्य मामले में जेल में बंद था।
उसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से पुलिस ने उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।