फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four women and two children were found and handed over to their families.

Kaithal News: चार महिलाएं और दो बच्चे ढूंढकर परिवारों को सौंपे

Wed, 08 Apr 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Four women and two children were found and handed over to their families.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में गुमशुदा चार महिलाओं और दो बच्चों को ढूंढ कर उनके परिजनों को सौंप दिया। ऑपरेशन स्माइल के तहत खोए परिजन मिले तो सभी घर वालों के चेहरे खिल गए।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पहले मामले में थाना राजौंद पुलिस को सूचना मिली कि करीब 80 वर्षीय वृद्ध महिला घर से बिना बताए चली गई थी। एसएचओ एसआई सतपाल के नेतृत्व में टीम ने सूचना तंत्र के माध्यम से महिला को टोहाना से खोजकर सकुशल परिवार को सौंप दिया। महिला घरेलू विवाद के कारण घर से निकली थी।
विज्ञापन


इसी प्रकार दूसरे मामले में थाना पूंडरी क्षेत्र से वर्ष 2023 से लापता 19 वर्षीय युवती को ‘ऑपरेशन स्माइल’ टीम ने जिला करनाल के एक गांव से ढूंढा गया। टीम में पीएसआई सुमित, एसआई ईश्वर सिंह, एसआई राजेंद्र कुमार, लेडी एचसी सरोज, सिपाही मंदीप और महिला सिपाही सोनिया शामिल रहे। युवती अपने एक परिचित के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में थाना तितरम क्षेत्र से लापता महिला को उसकी तीन वर्षीय बच्ची सहित ढूंढा गया। थाना प्रभारी पीएसआई रवि की टीम ने दोनों को कैथल के एक गांव से खोजा। महिला भी अपने परिचित के साथ रह रही थी।

चौथे मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम को शाम के समय कैथल बस अड्डे पर एक महिला और करीब तीन वर्षीय बच्चा लावारिस हालत में मिले। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पुलिस ने जानकारी जुटाकर महिला की पहचान गांव किछाना निवासी के रूप में की और उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल उनके परिवारों तक पहुंचाया।


सीआईए-1 टीम ने लापता बच्चा परिजनों को सौंपा

कैथल। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने 11 वर्षीय लापता नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार, बच्चे के पिता ने शिकायत दी थी कि 3 अप्रैल को पंतनगर क्षेत्र से उनका 11 वर्षीय बेटा लापता हो गया था। इस संबंध में 6 अप्रैल को थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने सीआईए-1 टीम को बच्चे की तलाश के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने मंगलवार को बस स्टैंड कैथल के पास से नाबालिग को बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चा किसी छोटी बात को लेकर घर से नाराज होकर निकल गया था और कैथल में लावारिस स्थिति में रह रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed