फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four new corona patients, eight recovered

चार नए मामले, आठ ने दी कोरोना को मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Four new corona patients, eight recovered
कैथल। वीरवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए। वहीं आठ लोग स्वस्थ हो गए। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 32 एक्टिव केस हैं। दूसरी ओर टीकाकरण भी किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों में से 22 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसी और एल्केमिस्ट अस्पताल पंचकूला में एक-एक, पीजीआई चंडीगढ़ में पांच, सिग्नस अस्पताल में एक और करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में तीन मरीजों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 14 हजार 191 कोरोना मरीजों में से 13 हजार 789 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.1 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 3.27 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.6 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में इलाज कराने वाले 12278 मरीजों में से 12256 ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 16 लाख 43 हजार 990 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से आठ लाख 87 हजार 984 लोगों को पहली डोज, सात लाख 50 हजार 730 को दूसरी और 5276 लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। वीरवार को 3951 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में इस समय कोविशील्ड की 11160 और कोवैक्सीन की 8020 उपलब्ध डोज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed