{"_id":"6742511fe91de4cbf00363d4","slug":"four-girl-students-of-ig-college-are-in-top-10-kaithal-news-c-18-1-knl1004-525710-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईजी कॉलेज की चार छात्राएं टॉप-10 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईजी कॉलेज की चार छात्राएं टॉप-10 में
Sun, 24 Nov 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आईजी पीजी महिला महाविद्यालय की चार छात्राओं ने एमएससी गणित के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में टॉप 10 की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। इनमें आस्था, अंजू, अनु और मुस्कान शामिल हैं। आस्था ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
यह जानकारी कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान श्री रामबहादुर खुरानिया ने दी। उन्होंने बताया कि एमएससी मैथमेटिक्स की छात्रा आस्था ने 600 में से 502 अंक प्राप्त कर 83.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय, अंजू ने 600 में से 487 अंक प्राप्त कर 81.16 प्रतिशत के साथ पांचवां, अनु ने 600 में से 481 अंक प्राप्त कर 80.16 प्रतिशत के साथ छठा व मुस्कान ने 600 में से 477 अंक प्राप्त कर 79.5 प्रतिशत के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।
महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने कहा कि कॉलेज की छात्राओं व प्राध्यापकों की कड़ी मेहनत के तहत आईजी कॉलेज पूरे हरियाणा प्रदेश के महाविद्यालयों में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। महासचिव नरेंद्र मिगलानी जी ने सभी को बधाई दी। इस मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य में नरेश गुप्ता, पुनीत गुप्ता, प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग व सायंकालीन सत्र प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर सहित कालेज स्टाफ से साक्षी, निर्मल, लालिशा उपस्थित रहे।