{"_id":"66b409c3c0e161162f0cc3b9","slug":"four-accused-arrested-in-case-of-assault-and-snatching-of-bike-and-mobile-kaithal-news-c-18-1-knl1004-448321-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट कर बाइक व मोबाइल छीनने के मामले में चार आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट कर बाइक व मोबाइल छीनने के मामले में चार आरोपी काबू
Thu, 08 Aug 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एक व्यक्ति पर हमला करके चोटें मारते हुए बाइक व मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव पबनावा निवासी कमल कुमार, दलीप सिंह, नरेंद्र व चुहड़माजरा निवासी राजेश को काबू कर लिया।
चुहड़माजरा निवासी मामचंद की शिकायत अनुसार 29 जुलाई को वह बाइक पर गांव आंहु जा रहा था। एनएच 152 डी फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा तो वहां पांच-छह लड़के खड़े थे, जिनके हाथ में गंडासी व डंडे थे। उन्होंने हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल व बाइक भी छीन ली। सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2022 में ऋषिकेश उत्तराखंड में गुरु ब्रह्मानंद की प्रतिमा खंडित की गई थी। उस केस में उसकी गवाही थी। गवाही से वंचित रखने के लिए उसे ये चोटें मारी गईं है। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद