फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four accused arrested for possessing banned narcotic pills

Kaithal News: प्रतिबंधित नशीली गोलियों रखने वाले चार आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for possessing banned narcotic pills
कैथल। एंटी नारकोटिक सैल ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों रखने व सप्लाई करने वाले सहित चार आरोपी काबू किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी संजीव को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जबकि आरोपी विक्रम का न्यायालय से एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। इसके अलावा पूछताछ के बाद गोलियां सप्लाई करने वाले आरोपी टीक गांव निवासी अभि व पटेल नगर कैथल निवासी राममेहर को भी काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी की टीम सांयकालीन गश्त के दौरान बस स्टैंड कैथल के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कपिल नगर कैथल निवासी विक्रम उर्फ कालू व संजीव कुमार काफी समय से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है। वह रणधीर काॅलोनी कैथल के आस पास ग्राहकों को नशीली गोलियां बेचने के लिए आने वाले है। उन्हें रणधीर काॅलोनी करनाल रोड पर नाकाबंदी करके नशीली दवाइयों सहित काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस ने रणधीर कॉलोनी कैथल के पास वाहनों की निगरानी शुरु कर दी। कुछ समय बाद शुगर मिल कैथल की तरफ से बाइक पर आए संदिग्ध संजीव व विक्रम को पुलिस टीम ने काबू कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने एईटीओ कैथल रोहित कुमार व ड्रग इंस्पेक्टर कैथल चेतन वर्मा के समक्ष नियमानुसार कार्रवाई तहत की गई जांच दौरान आरोपियों के कब्जे में पॉलीथिन से 90 पत्तों से 900 नशीली गोलियां बरामद हुई। पूछताछ दौरान आरोपी टैबलेट रखने के संबंध में कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सके। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने ये गोलियां प्रतिबंधित बताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed