फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former Union Minister JP's son alleges election rigging

पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी के बेटे ने लगाए चुनाव में धांधली के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Former Union Minister JP's son alleges election rigging
Former Union Minister JP's son alleges election rigging - फोटो : Kaithal
युवा कांग्रेस संगठन के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब अध्यक्ष पद के चुनाव में हार का सामना करने वाले पूर्व मंत्री जयप्रकाश (जेपी) के बेटे विकास सहारण ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मीडिया से बातचीत में विकास सहारण ने कहा कि उनके जैसे कई युवाओं को पहले ही संगठन के चुनाव में धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा है। कैथल जिले के कुल 1 लाख 1 हजार 241 में से 64 हजार 431 वोट रिजेक्ट हो गए। इसके बाद ऑन होल्ड 19486 वोट बताए गए। जिसके बाद कुल वोट 1 लाख 85 हजार 158 वोट हो गए। तीन बार सूची अपडेट की गई। जिसमें 17495 वोट खुद-ब-खुद ठीक पाए गए। इसमें ऑन होल्ड जो वोट का खेल किया गया, उसमें उनके खेमे के 7 से 8 हजार वोट ठीक करवाने के बाद भी स्वीकृत नहीं किए गए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उनके पैनल के सभी साथियों को मिले कुल वोट का जोड़ 41 हजार 811 बनता है। जबकि उन्हें स्वयं 45134 वोट मिले हैं। यदि ऐसा है तो उनके ब्लॉक चुनाव लड़ रहे साथियों के 3 हजार 323 वोट कम कैसे हो गए। गुहला में उनका उम्मीदवार 75 वोट के अंतर से हारा है। वे बेशक आंकड़ों में हारे हुए बताए गए हैं, लेकिन वे दिलों में जीत हुए हैं। उनकी कांग्रेस हाईकमान से मांग है कि या तो चुनाव दोबारा करवाया जाए। या फिर दोबारा से मतगणना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एआईसीसी को उन लोगों को पकड़ना चाहिए, जिनके संरक्षण में यह खेल हुआ है। विकास सहारण ने कहा कि उन्हें पूरा डाटा भी नहीं दिया जा रहा। इससे युवाओं का मनोबल टूटा है। वे जल्द ही कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मिलेंगे और पूरे मामले की जानकारी देंगे। विकास सहारण ने कहा कि यहां से एक बड़े कांग्रेसी नेता को इस बात का दुख है कि साधारण परिवार से कोई व्यक्ति राजनीति में ऊपर न आए। यह लड़ाई सत्य व असत्य की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed