{"_id":"671d546d6f7aa16258071849","slug":"former-students-shared-views-in-government-college-kaithal-news-c-18-1-knl1004-507880-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजकीय महाविद्यालय में पूर्व छात्रों ने साझा किए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजकीय महाविद्यालय में पूर्व छात्रों ने साझा किए विचार
Sun, 27 Oct 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय महाविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को इंडस्ट्री इनसाइट्स फ्रॉम अलुमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के स्नातकों की सफलता की कहानियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग के पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया। आमंत्रित छात्र ऋषभ गर्ग, माइक्रोसॉफ्ट में टेक लीड व संजीव कुमार, एसईबी गुरुग्राम में एनालिस्ट के पदों पर कार्यरत हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मनोज कुमार भांबू ने अतिथियों को गुलदस्ते देकर किया। विभागाध्यक्ष सुनीता अरोड़ा ने अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। इसके बाद सभी वक्ताओं ने अपने बारे में और अपने पेशेवर जीवन के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने छात्र जीवन के अनुभवों और वर्तमान पेशेवर चुनौतियों पर चर्चा की। संवाद