फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former MLAs Leela Ram and Narendra Gurjar supporters lathis at Lord Parshuram Chowk before CM's arrival

सीएम के पहुंचने से पहले भगवान परशुराम चौक पर पूर्व विधायक लीला राम व नरेंद्र गुर्जर समर्थकों में चली लाठियां

Tue, 20 Aug 2019 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Former MLAs Leela Ram and Narendra Gurjar supporters lathis at Lord Parshuram Chowk before CM's arrival
26-कैथल। सीएम आगमन से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर एक दूसरे के उपर कूर्सियां फैंकते हुए व लाठियां चलाते - फोटो : Kaithal
कैथल। सीएम के पहुंचने से पहले कैथल में भगवान परशुराम चौक पर पंडाल में वर्चस्व को लेकर पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर व कैथल में नए आए नेता नरेंद्र गुर्जर समर्थकों में जमकर लाठियां चलीं। जिसमेें नरेंद्र गुर्जर समर्थकों को लाठियों से खदेड़ दिया और पंडाल में एक बार तो भगदड़ मच गई। बाद में स्थिति को पुलिस ने किसी तरह संभाला।
विज्ञापन

दरअसल यहां पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर, अरुण सर्राफ, विक्की शर्मा, प्रवीण सरदाना सहित कई भाजपा नेताओं द्वारा सीएम के स्वागत के लिए भाजपा द्वारा दिए गए प्वाइंट्स अनुसार पंडाल लगाया गया था। कई घंटों से पंडाल में सभी नेताओं के समर्थक जमा थे और सरकार व पार्टी नेताओं का गुणगान चल रहा था। सीएम के पहुंचने से करीब आधे घंटे पहले नए आए कैथल में नेता नरेंद्र गुर्जर के समर्थक हाथों में गर्जुर की फोटोयुक्त तख्तियां लेकर पंडाल के दूसरी ओर पहुंच गए और जिस ओर से सीएम को आना था, उस साइड पंडाल से पहले जाकर नरेंद्र गुर्जर के समर्थन में नारेबाजी करनी शुरू कर दी। उधर, पंडाल से भी नारेबाजी से जवाब दिया गया। इसी बीच सुशीला शर्मा ने ऐलान किया कि ये समर्थक सुरजेवाला समर्थक हैं। इसके बाद दोनों ओर से जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। इसी बीच नरेंद्र गुर्जर समर्थक दो भागों में बंट गए। कुछ पंडाल से पहले और कुछ पंडाल के बाद। जो वर्कर पंडाल से पहले खड़े थे, उनमें पूर्व विधायक लीला राम सहित अन्य भाजपा के नेताओं के समर्थकों के साथ झड़प हो गई। इसके बाद इन नेताओं के समर्थकों ने नरेंद्र गुर्जर समर्थकों को खदेड़ डाला और उनके झंडों को छीनकर उन्हीं पर जमकर लाठियां भांजी। नरेंद्र गुर्जर समर्थक गलियों में भागते नजर आए। कई समर्थकों के सिर से खून बहना शुरू हो गया। इसके करीब 10 मिनट बाद फिर से नरेंद्र गुर्जर समर्थक एकजुट हुए और सीएम के आने तक वहीं पंडाल के निकट डटे रहे।
विज्ञापन

इसके करीब आधे घंटे बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला पहुंच गया। सीएम ने पूर्व विधायक लीला राम को आगे आने को कहा और नरेंद्र गुर्जर को भी नाम लेकर बुलाया। उन्होंने कहा कि टिकट एक नेता को मिलना है। जो चुनाव नहीं लड़ेगा, उसे भी काम दिया जाएगा। इसीलिए आपस में विवाद न करें। उन्होंने लीला राम व नरेंद्र गुर्जर को हाथ मिलाने को कहा। फिर गले मिलने को कहा। इसके बाद अपना संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि ये रणदीप सुरजेवाला की साजिश थी। पूरे आयोजन को खराब करने के लिए उन्होंने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय लड़के बुलाए हुए थे। जो कैथल के हैं भी नहीं। पार्टी संगठन के सामने ऐसे नेताओं की पूरी जानकारी भी दी जाएगी, जो दूसरी पार्टी के नेताओं के इशारे पर कार्यक्रम को खराब करना चाहते थे।

वहीं नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि यह बौखलाहट का परिणाम था कि उनके समर्थकों पर हमला किया गया। पार्टी संगठन के सामने पूरी बात रखी जाएगी। संगठन का फैसला मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed