{"_id":"68a623e86c2155dc5800b381","slug":"follow-traffic-rules-for-safety-dsp-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136545-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिए करें यातायात नियमों का पालन : डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के लिए करें यातायात नियमों का पालन : डीएसपी
Thu, 21 Aug 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय महाविद्यालय कैथल और डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय महाविद्यालय में डीएसपी यातायात सुशील प्रकाश और यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन का आह्वान किया। कहा कि जान-माल की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने विद्यार्थियों को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, तेज गति और मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं, जबकि थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता से इन्हें रोका जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान आईटीआई स्टाफ व विद्यार्थियों को तस्वीरों के माध्यम से यह भी दिखाया गया कि अक्सर कई विद्यार्थी बिना हेलमेट और तीन-तीन सवार होकर दोपहिया वाहन चलाते हैं, जो दुर्घटना का बड़ा कारण बनता है।
विज्ञापन
इसी प्रकार डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में अशोक लीलैंड ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षक विषय पर सेमिनार आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि ट्रैफिक डीएसपी सुशील प्रकाश और ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने शिरकत की। मुख्य प्रवक्ता के तौर पर पुनीत धीमान ट्रेनिंग मैनेजर और जरनैल सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों और समुदाय के सदस्यों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना रहा। सेमिनार में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जैसे सड़क सुरक्षा नियम और विनियम, यातायात संकेत और उनका महत्व, सुरक्षित ड्राइविंग के तरीके, सड़क दुर्घटनाओं के कारण और निवारण, के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर जसपाल सिंह, विनोद कुमार व अमित कुमार ने सहयोग किया।प्राचार्य, डॉ मनोज कुमार ने कहा हम इस सेमिनार के आयोजन के लिए उत्साहित थे । यह एक महत्वपूर्ण विषय है, और हमें विश्वास है कि यह सेमिनार हमारे छात्रों और समुदाय के सदस्यों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने में मदद करेगा।