फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Focus on issues related to education: Jindal

शिक्षा से जुड़े विषयों पर ध्यान दें : जिंदल

Sun, 11 May 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Focus on issues related to education: Jindal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने शनिवार को महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय मुंदड़ी, भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज और जिला नागरिक अस्पताल कैथल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इन स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों और सुविधाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

सांसद नवीन जिंदल ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े ये प्रोजेक्ट आमजन के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को यह भी कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और अगर कहीं कोई तकनीकी या व्यवस्थागत बाधा है तो उसे तुरंत उच्च स्तर पर संज्ञान में लाकर दूर किया जाए। सांसद ने महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। वहीं, भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा के लिए विकसित की जा रही अधोसंरचना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed