{"_id":"68d6e9d1958664c7cb047ac9","slug":"flowers-were-showered-on-the-procession-kaithal-news-c-245-1-kht1010-138439-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शोभायात्रा पर की गई पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शोभायात्रा पर की गई पुष्प वर्षा
Sat, 27 Sep 2025 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
40 शहर में अग्रसेन जयंती समारोह के उपलक्ष में व्यापारियों ने निकाली शोभा यात्रा संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के उपलक्ष्य में शहर में शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कमेटी चौक से सभा के प्रधान रामप्रताप गुप्ता ने झंडी दिखाकर की। बैंड-बाजों, घोड़ों, ढोल-नगाड़ों और रंग-बिरंगी झांकियों के साथ निकली यह यात्रा नगरवासियों का आकर्षण का केंद्र बनी रही।
प्रधान रामप्रताप गुप्ता ने कहा कि झांकियों में महाराजा अग्रसेन के जीवन, समाज सुधारों और व्यापार नीति को प्रदर्शित किया गया। पिहोवा चौक पर यात्रा में भाग ले रही महिलाओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
चेयरमैन रामकुमार बंसल ने महाराजा अग्रसेन के त्याग, नीति, सामाजिक समरसता और आर्थिक आत्मनिर्भरता की भावना को याद करते हुए समाज के युवाओं को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मुख्य सह सचिव हिमांशु गोयल ने बताया कि यह आयोजन किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे अग्रवाल समाज का है। हम सभी मिलकर महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें और आने वाली पीढ़ी को भी उनके विचारों से जोड़ें। महाराजा अग्रसेन को वैश्य समाज का जनक माना जाता है। वे न केवल महान शासक थे, बल्कि समाजवाद, समानता और आत्मनिर्भरता के प्रबल पक्षधर भी थे। शोभा यात्रा में निकली झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। महाराजा अग्रसेन की जीवनगाथा ‘एक ईंट और एक रुपया’ की नीति और गो-सेवा का संदेश प्रस्तुत कर रही थी। इसके अलावा, कुछ झांकियां रामायण और महाभारत के पात्रों पर आधारित थीं।