फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Flaws found in six buses during fitness test

Kaithal News: फिटनेस जांच में छह बसों में मिलीं खामियां

Sat, 28 Jun 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in six buses during fitness test
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी 1 जुलाई से स्कूल खुलने से पहले आरटीए विभाग ने शुक्रवार को एक बार फिर निजी स्कूल बसों की फिटनेस जांच शुरू की। पहले दिन गुहला और सीवन खंड की 18 बसों की सीवन अनाज मंडी में जांच की गई। जांच के दौरान छह बसों में खामियां पाई गईं। इन बसों के संचालकों को तीन दिन के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जांच में जिन खामियों का पता चला, उनमें सीसीटीवी कैमरा, रिफ्लेक्टर और लाइट संबंधी समस्याएं प्रमुख हैं। शेष 12 बसों को सभी मानक पूरे करने पर पास कर दिया गया।
विज्ञापन


गुहला और सीवन क्षेत्र की कुल 30 बसों की जांच प्रस्तावित थी, लेकिन 18 बसें ही निरीक्षण के लिए पहुंचीं। इससे पहले विभाग ने करीब 650 बसों की फिटनेस जांच की थी, जिनमें 165 बसों में खामियां मिली थीं। अब पुनः जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीए विभाग की ओर से लगातार बसों की फिटनेस चेक की जा रही है। जो बसें निरीक्षण में नहीं पहुंचीं, उनके संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।

कुछ समय पहले जिला उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूल बसों की फिटनेस जांच के निर्देश दिए थे।




जांच का आगामी शेड्यूल



खंड का नाम
निरीक्षण तिथि
बसों की संख्या, स्थान

पूंडरी, राजौंद
28 जून
60
, अनाज मंडी, पूंडरी

कैथल, कलायत
30 जून
76,
नई अनाज मंडी,



जींद रोड कैथल





शुक्रवार को 30 बसों की जांच होनी थी, लेकिन 18 ही पहुंचीं। इनमें से अधिकांश बसें फिट पाई गईं। छह बसों में मामूली खामियां मिलीं, जिन्हें सुधारने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। जो बसें जांच के लिए नहीं आईं, उनके संचालकों से लिखित में जवाब मांगा जाएगा। -अनिल, इंस्पेक्टर, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed