फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five teachers of Caithal to be honored with state awards on Teachers' Day

Kaithal News: शिक्षक दिवस पर कैथल के पांच शिक्षक राज्य पुरस्कार से होंगे सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Five teachers of Caithal to be honored with state awards on Teachers' Day
महिला शिक्षक हैं अंजू कुंडू
कैथल। जिले के पांच शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2025 में राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह नहीं होने के कारण अब वर्ष 2024-25 और 2025-26 के चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। कैथल से वर्ष 2024 के तीन और वर्ष 2025 के दो शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024 के लिए गांव हरिगढ़ किंगन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्राध्यापक राजा सिंह झींझर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैना धौंस के संस्कृत प्राध्यापक रोहित कुमार शर्मा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ की होम साइंस अध्यापिका अंजू कुंडू को सम्मानित किया जाएगा। वहीं वर्ष 2025 के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोड़ा के विज्ञान अध्यापक विनोद कुमार और रमाना रमानी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पवन कुमार का चयन हुआ है।
विज्ञापन


पुरस्कार पाने वाली जिले की एकमात्र महिला शिक्षक हैं अंजू कुंडू
शेरगढ़ स्कूल की होम साइंस अध्यापिका अंजू कुंडू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान मिलेगा। वह लंबे समय से विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ उनकी प्रतिभा निखारने पर विशेष ध्यान दे रही हैं। इससे पहले वर्ष 2021 में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इस तरह दो वर्षों के राज्य पुरस्कारों में कैथल से चयनित शिक्षकों में अंजू कुंडू जिले की एकमात्र महिला शिक्षक हैं। अंजू कुंडू ने बताया कि राज्यस्तरीय सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है। शिक्षक की जिम्मेदारी केवल होशियार विद्यार्थियों को पढ़ाने तक सीमित नहीं होती बल्कि कक्षा में अलग-अलग स्तर के बच्चों को साथ लेकर चलना भी जरूरी है। इसी सोच के साथ वह विद्यार्थियों की क्षमता और स्तर के अनुसार पढ़ाने का प्रयास करती हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने के लिए उनके स्तर के अनुसार प्रश्न और अभ्यास सामग्री तैयार की जाती है। विद्यार्थियों के साथ लगातार संवाद किया जाता है और समय-समय पर उनकी प्रशंसा कर आत्मविश्वास बढ़ाया जाता है। उनका मानना है कि शिक्षक यदि बच्चों की रुचि और क्षमता को समझकर पढ़ाए तो कमजोर विद्यार्थी भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वह विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और अच्छे संस्कारों के लिए भी प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित पवन कुमार की उपलब्धियां

पवन कुमार, गांव पाई के निवासी हैं और वर्ष 2008 में जेबीटी शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए। पिछले दस वर्षों से वे राजकीय विद्यालय रमाना रमानी में सेवाएं दे रहे हैं तथा वर्तमान में स्कूल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उनकी एसीआर शुरू से ए-प्लस ग्रेड रही है। विद्यालय ने सौंदर्यीकरण में खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा शैक्षणिक परिणाम लगातार शत-प्रतिशत रहा है। विद्यार्थियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है और दाखिला लेने के बाद कोई भी बच्चा स्कूल छोड़कर नहीं गया। उन्होंने पहले स्कूल छोड़ चुके बच्चों को भी प्रेरित कर पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा। पंचायत के सहयोग से विद्यालय में लगातार सुधार और विकास कार्य करवाए गए। वे शैक्षणिक, सांस्कृतिक व अन्य सभी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उनका चयन राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है।

महिला शिक्षक हैं अंजू कुंडू

महिला शिक्षक हैं अंजू कुंडू

महिला शिक्षक हैं अंजू कुंडू

महिला शिक्षक हैं अंजू कुंडू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed