{"_id":"652591843d6ee5f581057787","slug":"five-people-injured-in-three-road-accidents-kaithal-news-c-18-1-knl1004-238955-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
Tue, 10 Oct 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। तीन अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में पूंडरी निवासी बलवान सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि सात अक्तूबर को शाम के समय वह फतेहपुर निवासी विनोद के साथ पाई रोड पूंडरी से जा रहा था। वहां पर अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी प्रवीन ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव टयोंठा निवासी बिट्टू ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि सात अक्तूबर को रात करीब आठ बजे वह गांव में ही बलवान के साथ जा रहा था। जब वह शराब के ठेके के पास पहुंचे तो आरोपी सुमित ने उन्हें बाइक की टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए। जांच अधिकारी रणदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में गांव फरल निवासी रामकुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि नौ अक्तूबर को रात के समय वह मुख्य सड़क से बाइक पर अपने घर आ रहा था। जब वह गांव में बने पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद